Punjab News: शादी में फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब सरकार ने पिछले दिनों शादी समारोहों के दौरान शूटिंग और हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी। ‘आप’ सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम की कई लोगों ने सराहना की थी लेकिन अब अमृतसर में एक पुलिसकर्मी द्वारा अपनी ही शादी में फायरिंग करने का मामल सामने आया है।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

मामला अमृतसर से है, जहां कठुनंगल थाने में तैनात एक पुलिस कर्मचारी ने एक शादी समारोह के दौरान हथियारों का प्रदर्शन किया और फायरिंग कर दी। गौरतलब है कि वह खुद अपनी ही शादी में हवा में फायरिंग कर रहे हैं।

आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान दिलजोध सिंह निवासी भंगाली कलां के रूप में हुई है। जिसके बाद अब अमृतसर की मजीठा पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद दूल्हे पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है जारी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के इंडिया किडनी अस्पताल के डॉक्टर्स पर लगे संगीन आरोप

आपको बता दे कि अपनी ही शादी के समारोह के दौरान एक पुलिसकर्मी ने दोनों हाथों में पिस्टल लेकर हवा में गोलियां चलाईं, जो पंजाब सरकार के हालिया सख्त निर्देशों का उल्लंघन है। उसने कई राउंड फायर किए, जिसका वीडियो बना कर किसी ने सोशल मीडिया पर पब्लिसिटी के लिए वायरल कर दिया, लेकिन वीडियो वायरल होते ही दिलजोध के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों सरकार शादी समारोहों में शूटिंग और हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगा चुकी है, बावजूद इसके लोग थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

जालंधर की बेहतरीन मार्किट, स्लम एरिया से लेकर सात समंदर पार से NRI आते हैं खरीददारी करने

https://youtu.be/54UlOV6v-Q4



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *