Punjab News: गऊशालाओं के बिजली बिलों के बकाया माफ करने का पंजाब सरकार का निर्णय ऐतिहासिक- जिम्पा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 20 सरकारी गऊशालाओं और पंजीकृत गऊशालाओं के 31 अक्तूबर तक के बिजली बिलों के बकाया माफ करने को ऐतिहासिक निर्णय करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस तरह के लोक-हितैषी निर्णय आगे भी जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

यहाँ जारी एक बयान में जिम्पा ने कहा कि बीते दिनों मंत्री मंडल ने 20 सरकारी गऊशालाओं समेत पंजीकृत गऊशालाओं के 31 अक्तूबर तक के बिजली बिलों के बकाया माफ करने को हरी झंडी दे दी है। इस निर्णय से जहाँ गऊशालाओं का वित्तीय बोझ घटेगा, वहीं गऊशालाएँ बेसहारा पशुओं की देखभाल और अधिक बेहतर तरीके से करने के लिए मज़बूत होंगी। गौरतलब है कि इस काम के लिए पैसा पी.एस.पी.सी.एल. के पास पड़े गऊ सैस के पैसों में से ख़र्च किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के इंडिया किडनी अस्पताल के डॉक्टर्स पर लगे संगीन आरोप

जिम्पा ने कहा कि जब से मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने लोगों की सेवा करनी शुरू की है, ऐसे बहुत से फ़ैसले और गारंटियाँ लागू की हैं, जिनका आम लोगों को सीधा फ़ायदा मिल रहा है। जहाँ राज्य के लाखों लोगों का बिजली का बिल ज़ीरो आना शुरू हो गया है, वहीं राज्य की वित्तीय स्थिति में भी सुधार हो रहा है। जिम्पा ने कहा कि अभी तो शुरुआत है और आने वाले समय में और भी बहुत से लोक-हितैषी निर्णय राज्य के लोगों के हित में लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: कॉलेज में छात्रा से सीनियर्स ने जबरन KISS कराया

उन्होंने कहा कि पहले दिन से ही मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खि़लाफ़ आवाज़ बुलंद की है और पंजाब निवासियों को साफ़-सुथरा और पारदर्शी प्रशासन देने की प्रतिबद्धता दिखाई है। जिम्पा ने कहा कि ईमानदार सरकार का हरेक मंत्री, विधायक और प्रतिनिधि लोगों का जीवन स्तर ऊँचा उठाने और बेहतर बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है।

जालंधर में UNISEX MUSCLE MAGIC ZYM की POWER के आगे नहीं टिक सकी पुलिस



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *