Punjab News: ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल द्वारा गांवों में विकास के लक्ष्य समयबद्ध ढंग से पूरे करने के निर्देश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal) ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गांवों में विकास के लक्ष्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएँ।

आज यहाँ ग्रामीण विकास विभाग के वित्तीय कमिश्नर के. शिवा प्रसाद, डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह खैहरा और संयुक्त कमिश्नर विकास अमित कुमार की मौजूदगी में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों (विकास), ज़िला विकास और पंचायत अफसरों के साथ मीटिंग की।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री ने हुक्म जारी किए कि 31 मार्च को मौजूदा सरकार की तरफ से गाँवों में किए विकास कामों की रिपोर्ट पेश की जाए जिसकी उसी दिन समीक्षा की जाएगी, इसलिए सभी विकास कामों को समय रहते पूरे कर लिया जाए।

कुलदीप धालीवाल ने कहा कि गाँवों में छप्पड़ों की सफ़ाई और लोगों को साफ़ पीने वाला पानी पहल के आधार पर मुहैया करवाने के लिए सख्त यत्न किए जाएँ। उन्होंने साथ ही अधिकारियों को चेतावनी भी दी कि निर्धारित लक्ष्य पूरे न करने और स्कीमों की ग्रांटो के पैसे का पूरा और सही इस्तेमाल न करने वालों की जवाबदेही तय की जाएगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के इंडिया किडनी अस्पताल के डॉक्टर्स पर लगे संगीन आरोप

एक अहम जानकारी सांझा करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की तरफ से शामलात ज़मीनों से नाजायज कब्ज़े छुड़वाने के साथ-साथ ऐसी पंचायती ज़मीनों की शिनाख़्त करने की मुहिम भी शुरू की गई थी जो पंचायतों की मालकी थी परन्तु यह मुख्य तौर पर पहाड़ों, जंगल, चरागाहों, दरियाओं आदि के रूप में लावारिस पड़ी थी।

अब तक पंचायत विभाग ने राजस्व विभाग के रिकार्ड के साथ मिलान करके कुल 1.28 लाख एकड़ ऐसी पंचायती ज़मीनों की शिनाख़्त की है जिसमें से 42000 एकड़ कृषि योग्य है। इन ज़मीनों की शिनाख़्त के लिए कुल 154 ब्लाकों में से 150 ब्लाकों का काम मुकम्मल हो चुका है। कुलदीप धालीवाल ने इन ज़मीनों का कब्ज़ा लेने के लिए प्रक्रिया आरंभ करने के लिए विभाग के अधिकारियों को हिदायतें जारी की।

ये भी पढ़ें: कॉलेज में छात्रा से सीनियर्स ने जबरन KISS कराया

विभाग के अधिकारियों ने इस मौके पर जानकारी सांझा करते हुए बताया कि राज्य भर के सभी गाँवों में ग्राम सभा का पहला दौर जून महीने किया गया था और अब दूसरा दौर शुरू किया जाएगा। इस सम्बन्धी ग्रामीण विकास मंत्री ने हुक्म जारी करते हुए कहा कि ग्राम सभा के सभी सैशनों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी यकीनी बनाई जाए, ऐसा न करने वालों के खि़लाफ़ विभागीय कार्रवाई की जाए।

जालंधर में UNISEX MUSCLE MAGIC ZYM की POWER के आगे नहीं टिक सकी पुलिस



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *