Satyendar Jain: तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन की मसाज करने वाला निकला रेप का आरोपी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Satyendar Jain: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) के मसाज करने वाले मामले में एक नया मोड़ आया है। जेल के सूत्रों का कहना है कि मंत्री का मसाज करने वाला शख्स रेप का आरोपी है।

सत्येंद्र जैन की मालिश करने वाला कैदी रिंकू पुत्र ताराचंद है। वह रेप के मामले में कैदी है, जिस पर POCSO की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509 के तहत आरोप लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

दिल्ली की तिहाड़ जेल से आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन का एक वीडियो सामने आया था। इस कथित वीडियो में सत्येंद्र जैन पैरों में मसाज लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह बड़े आराम से एक बिस्तर पर लेटे हुए हैं। उनके हाथों और पैरों में मसाज की जा रही है। आम आदमी पार्टी (आप) का दावा है किया था कि “फिजियोथेरेपी” थे, सूत्रों ने इसका खंडन किया है। “मालिश करने वाला” “वीडियो में एक रेप केस में कैदी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के इंडिया किडनी अस्पताल के डॉक्टर्स पर लगे संगीन आरोप

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार मसाज करने वाले आरोपी का नाम रिंकू है, साल 2021 में ये गिरफ्तार हुए था। आरोपी पर उसी की नाबालिग बेटी ने आरोप लगाया था कि उसके पिता ने घर मे उसका रेप किया जब घर मे कोई नही था, नाबालिग लड़की दसवीं की छात्रा थी उस वक्त। द्वारका डिस्ट्रिक्ट के जाफरपुर कला थाने का ये मामला है। आरोपी रिंकू जेल में बन्द है और अभी ट्रायल चल रहा है।

जालंधर की बेहतरीन मार्किट, स्लम एरिया से लेकर सात समंदर पार से NRI आते हैं खरीददारी करने

https://youtu.be/54UlOV6v-Q4



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *