Jalandhar News: निगम कमिश्नर ने देर शाम किए बड़े एक्शन, प्रताप बाग में राघव, प्रकाश और गुरमीत ट्रेडिंग समेत कविता जिंदल की इमारत को करवाया सील, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: डेली संवाद पर लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश ने देर शाम बड़ा एक्शन लिया। नए कमिश्नर अभिजीत कपलीश ने आखिरकार कांग्रेस के पूर्व विधायक के खासमखास की तीन कामर्शिय़ल इमारतों को सील करवा दिया। ये वे तीनों इमारतें हैं, जिन्हें निगम टीम ने 10 अक्तूबर को सील किया, लेकिन दुकानदारों ने अगले ही दिन सील तोड़ दी थी।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

प्रताप बाग के बाग के स्थित राघव ट्रेडिंग, प्रकाश ट्रेडिंग और गुरमीत ट्रेडिंग की दुकानों को नगर निगम की टीम ने फिर से सील कर दिया है। इन दुकानों को 10 अक्तूबर को सील किया गया था, लेकिन अगले ही दिन दुकानदारों ने सरकारी सील तोड़कर दुकानें खोल ली थी। इसके बाद एटीपी ने इन दुकानों को सील करने और दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कमिश्नर से इजाजत मांगी थी।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

इस दौरान कमिश्नर रहे दविंदर सिंह ने इजाजत नहीं दी। अब दविंदर सिंह के तबादले के बाद नए कमिश्नर अभिजीत कपलीश ने इन दुकानों को सील करने की इजाजत दे दी। जिससे करीब 40 दिन बाद इन तीनों दुकानों को निगम ने फिर से सील कर दिया। यही नहीं, कमिश्नर अभिजीत कपलीश ने निगम की सील तोड़ने को लेकर राघव ट्रेडिंग, प्रकाश ट्रेडिंग और गुरमीत ट्रेडिंग के मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज करवाने के भी आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के इंडिया किडनी अस्पताल के डॉक्टर्स पर लगे संगीन आरोप

नगर निगम की टीम ने इसके अलावा मंडी रोड पर  माता रानी चौक के पास कविता जिंदल के शोरूम को भी सील कर दिया है। इस इमारत को नगर निगम ने तीसरी बार सील किया गया। इससे पहले ये इमारत दो बार सील की जा चुकी है। लेकिन हर बार इमारत के मालिक इसकी सील तोड़ देते हैं।

कैंसर का कारण बन सकता है अधिक मात्रा में दूध का सेवन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *