PPSC Recruitment: पंजाब लोक सेवा आयोग के चेयरमैन के आवेदन भरने की आखिरी तारीख़ 14 दिसंबर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। PPSC Recruitment: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब में रोजग़ार के अवसर प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी के तहत पंजाब लोक सेवा आयोग के चेयरमैन का पद भरने के लिए आवेदन माँगे गए हैं।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग के प्रवक्ता द्वारा बताया गया है कि पंजाब लोक सेवा आयोग के चेयरमैन के पद के लिए बेदाग ईमानदारी, उच्च योग्यता और प्रशासनिक अनुभव रखने वाले प्रतिष्ठित व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। इस के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख़ 14 दिसंबर 2022 है।

इस सम्बन्धी और अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव के नेतृत्व वाली एक सर्च कमेटी का गठन किया गया है, जोकि प्राप्त आवेदनों में से नामों को शॉर्टलिस्ट करने के उपरांत पंजाब के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली उच्च अधिकार प्राप्त कमेटी द्वारा विचार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता के विरुद्ध कोई सिविल, फ़ौजदारी, प्रशासनिक या कोई अन्य कार्यवाही लम्बित नहीं होनी चाहिए, उसके पास भारत सरकार या राज्य सरकार के अधीन काम करने का कम से कम 10 साल का अनुभव हो और आवेदनकर्ता की उम्र 01.01.2023 को 62 साल से कम होनी चाहिए।

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन, सचिव परसोनल, पंजाब सरकार (पीपी-3 शाखा), कमरा नंबर 14, 6वीं मंजिल, के कार्यालय पंजाब सिविल सचिवालय, सैक्टर 1 चंडीगढ़ में 14 दिसंबर 2022 तक भेज सकते हैं।

कैंसर का कारण बन सकता है अधिक मात्रा में दूध का सेवन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *