Punjab News: पंजाब में गन कल्चर पर सरकार का बड़ा एक्शन, 9 दिन में 900 असलहा लाइसेंस किए रद्द

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब में गन कल्चर को खत्म करने के लिए सरकार और पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। हथियारों की समीक्षा के बाद प्रशासन ने 9 दिन में करीब 900 हथियारों के लाइसेंस रद्द किए। 300 से अधिक लोगों को उनके हथियारों के लाइसेंस निलंबित करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे पूछा जाता है कि हथियारों की जरूरत क्यों है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

हथियारों की चेकिंग के दौरान पाया गया कि अधिकांश हथियारों के लाइसेंसों के पते फर्जी हैं। पुराने नियम के मुताबिक कुछ लोगों के एक लाइसेंस पर तीन हथियार रखने के मामले सामने आए हैं। जबकि केंद्र सरकार के संशोधित नियमों के मुताबिक अब एक व्यक्ति लाइसेंस पर एक ही बंदूक ले जा सकता है। नियमों में बदलाव के बाद इन लोगों को अपने हथियार जमा कराने थे, जबकि इन लोगों ने संबंधित थानों में हथियार जमा नहीं कराए थे।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

जांच के बाद सबसे ज्यादा 391 लाइसेंस जालंधर में रद्द किए गए हैं। वहीं, रोपड़ में 146, नवांशहर में 266, मोहाली में 32, तरनतारन में 19, कपूरथला में 17, फिरोजपुर में 25, पठानकोट में 01 लाइसेंस रद्द किए गए हैं। इसके अलावा पटियाला में 274 और नवांशहर में 50 लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। बता दें कि पंजाब में हर समुदाय के लोगों के पास करीब 4 लाख लाइसेंसी हथियार हैं।

जालंधर में UNISEX MUSCLE MAGIC ZYM की POWER के आगे नहीं टिक सकी पुलिस



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *