Punjab News: पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा जी. आई. एस. तकनीक से सड़कों को मापना सरकार की बड़ी उपलब्धि- धालीवाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली सरकार की तरफ से सड़कों को मापने के लिए अत्याधुनिक जी. आई. एस तकनीक लाई गई है। आज यहां इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal) ने बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड की तरफ से जी. आई. एस तकनीक से सड़कों का नाप लिया गया जोकि नवीनतम तकनीक है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

जी. आई. एस तकनीक के कारण 64,878 किलो मीटर ग्रामीण लिंक सड़कों में से 538 किलो मीटर के नाप का फर्क निकला है। कुलदीप धालीवाल ने बताया कि यह सरकार की बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इससे रोड डाटा बुक के मुकाबले 538 किलो मीटर के नाप के टैंडरों का कुल फर्क पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सड़कों के मोड़, कोहनी मोड़, 90 डिग्री के मोड़ आदि का नाप मैनुअल तौर पर सही ढंग से लेना संभव नहीं है।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

इसी तरह सड़कों की रिपेयर के समय गड्ढों की चौड़ाई और गहराई का नाप मैनुअल तौर पर सही ढंग से लगाना संभव नहीं है। मंत्री ने बताया कि जी. आई. एस. तकनीक से इस नाप में भी पारदर्शिता आयेगी और मुरम्मत और सरकार का ख़र्च घटेगा।

कैंसर का कारण बन सकता है अधिक मात्रा में दूध का सेवन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *