Stayendra Jain Video: तिहाड़ जेल में बंद AAP नेता सत्येंद्र जैन की एक और VIDEO वायरल, देखें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। Stayendra Jain Video: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन का अब दूसरा वीडियो जारी हुआ है। तिहाड़ जेल के सूत्रों से मिले ताजा सीसीटीवी फुटेज में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन अपनी सेल में बढ़िया तरीके खाना खाते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ वह फल भी खाते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

उधर, तिहाड़ जेल के सूत्रों ने कहा कि जेल में रहने के दौरान सत्येंद्र जैन का वजन 8 किलो बढ़ गया है, जबकि उनके वकील ने दावा किया था कि उनका वजन 28 किलो कम हो गया है। दिल्ली के भाजपा नेताओं ने तिहाड़ जेल के अंदर फल और खाना खाते सत्येंद्र जैन का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ कहा कि अदालत में गलत जानकारी दी जा रही कि सत्येंद्र जैन को जेल में फल नहीं दिया जा रहा है।

भाजपा नेताओं ने बोला हमला

वीडियो में ऐसा लग रहा है कि खाना बाहर से मंगाया गया है। उसकी पैकेजिंग से ऐसा लग रहा है। वहीं, वह केले व संतरे भी खाते नजर आ रहे हैं। इस पर भाजपा के साथ कांग्रेस पार्टी भी हमलावर है। वीडियो पर बयान देते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल में वीवीआइपी सुविधा दी जा रही है।

इसी के तहत उन्हें बढ़िया खाना भी दिया जा रहा है। वहीं, दिल्ली भाजपा नेता हरीश खुराना वीडियो पर प्रतिक्रिया में कहा कि कमरे में मिली सुविधा को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे सत्येंद्र जैन किसी रिजॉर्ट में हैं। उन्होंने कमरे में एयर कंडीशन होने की भी आशंकी जताई है।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

उधर, दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के तिहाड़ जेल में मसाज कराने के वीडियो को लेकर सामने आई सच्चाई ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी (आप) को असहज कर दिया है। शनिवार को जैन की मसाज कराते वीडियो सामने आने पर भाजपा नेताओं ने AAP को कठघरे में खड़ा करते हुए मामले की जांच के लिए एलजी वीके सक्सेना को पत्र लिखा था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *