Traffic Policeman Was Beaten: वकीलों ने बीच सड़क सिपाही को पीटा, तीन वकीलों के खिलाफ FIR दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कानपुर। Traffic Policeman Was Beaten: कानपुर में वकीलों ने ट्रैफिक कॉन्स्टेबल को पीट दिया। मारपीट की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। मामले में संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद तिवारी के आदेश पर तीन वकीलों को नाजमद करते हुए उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

वहीं, आरोपियों ने FIR दर्ज करने के विरोध में कोतवाली में वकीलों के साथ हंगामा किया। वकीलों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें लगी हैं। बता दें, एक महीने के दौरान यह दूसरी घटना है, जब वकीलों ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

ट्रैफिक कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुशवाहा ने बताया, “कचहरी के पास महिला थाने के सामने VIP रोड पर मेरी ड्यूटी लगी थी। दोपहर करीब 2 बजे VIP रोड पर वकील सतेंद्र बाजपेई उर्फ चंदू की कार की वजह से लंबा जाम लग गया था। मैंने चालान करने के लिए कार की फोटो खींची।

वकील ने फोटो खींचने का विरोध किया। जिसके बाद वकील सतेंद्र ने अपने दो साथी आशुतोष कटियार और जितेंद्र उर्फ जीतू बाजपेई को भी बुला लिया और पिटाई कर दी। इसके बाद वहां से भाग गए।”

वकीलों ने कोतवाली में किया हंगामा

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ कोतवाली थाने पहुंचे वकीलों ने हंगामा किया। इसके बाद कॉन्स्टेबल के खिलाफ उल्टा मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर हंगामा शुरू कर दिए। पुलिस अफसरों ने जब CCTV दिखाया तब जाकर वकील बैक फुट पर आए। हालांकि पुलिस बवाल के डर से किसी भी वकील की गिरफ्तारी नहीं कर सकी।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए 3 वकीलों रेवंत मिश्रा, मनोज द्विवेदी, रानू त्रिवेदी और 3 से 4 अन्य अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज कर दी थी। 20 दिन के भीतर ही ट्रैफिक कॉन्स्टेबल को पीटने का दूसरा मामला है। साल भर के भीतर 6 बड़े मामले हो चुके हैं। जिसमें वकीलों ने पुलिस कर्मियों से मारपीट की थी।

गन कल्चर को प्रमोट कर रहे कुल्हड़ PIZZA वाले, उड़ाई DGP और CM के आदेशों की धज्जियां

https://youtu.be/LKEq03R_Emo



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *