Crime News Jalandhar: जालंधर की लड़की से हरियाणा में रेप, युवक ने बनाई अश्लील वीडियो, FIR दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर, फतेहाबाद। Crime News Jalandhar: जालंधर की लड़की के साथ हरियाणा के फतेहाबाद क्षेत्र में रेप की घटना सामने आई है। जालंधर की लड़की विवाह से संबंधित एक वेबसाइट से फतेहाबाद के युवक के संपर्क में आई थी। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार रेप किया।

जालंधर की लड़की का फतेहाबाद के युवक ने अश्लील वीडियो भी बना ली। साथ ही वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भ गिराने के लिए गोलियां खिलाई गई। युवती ने कई और सनसनीखेज आरोप भी लगाए हैं। महिला थाना पुलिस ने जीरो FIR दर्ज की है।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

जालंधर की युवती, जो कि फिलहाल मोहाली में रहती है, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंजाब की रहने वाली है और सितंबर 2021 में शादी डॉट कॉम से फतेहाबाद के कृष्ण नाम के शख्स के संपर्क में आई। फिर उनमें बातचीत हुई और कृष्ण ने उससे शादी का वादा किया। उसने अपनी बहन और मां से बात करवाई।

शादी की बात कह कर उसी महीने वह उसे अपने परिवार सहित उतराखंड ले गया, जहां कई दिन कई होटलों में वे ठहरे। इस बीच उनके बीच संबंध बने। वह लगातार उससे शादी का कहती रही, लेकिन वह उसे वादा करता रहा। इसके बाद भी वे हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड के कई शहरों में घूमे और होटलों में रहे।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

युवक वहां भी उससे शादी के नाम पर संबंध बनाता रहा और उसकी वीडियो भी बना ली। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उससे चंडीगढ़ में छोटे से घर की डिमांड रखी, जो पूरा न करने की बात कहने पर अब शादी से टालमटोल कर रहा है। साथ ही उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

युवती का कहना है कि युवक द्वारा शारीरिक संबंध बनाने की वजह से वह कई बार गर्भवती हुई, लेकिन उसे गोलियां खिलाता रहा। एक बार मांग में सिंदूर भी भर दिया। इसके बाद उसे हर जगह से ब्लॉक कर दिया है और शादी से मुकर रहा है। पुलिस ने युवक कृष्ण, उसकी मां, बहन और जीजा पर धारा 313, 34, 376(2)(एन), 384, 506, 509 आईपीसी 1860, दहेज प्रताड़ना के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *