Gun Culture in Punjab: जालंधर में हिन्दू नेता के खिलाफ FIR दर्ज, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Gun Culture in Punjab: पंजाब में गन कल्चर के खिलाफ सरकार सख्त हो गई है। अब एक युवा हिंदू नेता का सोशल मीडिया पर हथियारों को प्रमोट करने वाला वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो के वायरल होते ही जालंधर देहात पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए युवा हिंदू नेता अभिषेक उर्फ अभि बख्शी के खिलाफ पुलिस थाना लांबड़ा में मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

शहर में हिंदू संगठनों के नेताओं के साथ आगे-आगे दिखाई देने वाले अभि बख्शी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह गाड़ी चलाते वक्त अपने हाथ में पिस्तौल लेकर अपनी खोखली शाम दिखा रहे हैं। यही खोखली शान अब अभि बख्शी के गले की फांस बन गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक इस तथाकथित नेता को गिरफ्तार नहीं किया है। अभि पर अभी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

अभिषेश बख्शी ने सोशल मीडिया पर गन कल्चर को प्रमोट करने की फोटो अपलोड की थी। जिसके तहत उसके खिलाफ पुलिस ने धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो हथियार अभिषेक बख्सी उठाए हुए हैं उनकी भी जांच होगी। जांच में देखा जाएगा कि जो हथियार इनके पास थे वह लाइसेंसी थे या फिर अवैध थे।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

अधिकारियों का कहना है कि यदि अपना लाइसेंसी हथियार हुआ तो उनका लाइसेंस रद हो सकता है। यदि किसी दूसरे का लाइसेंस हुआ तो उसका भी लाइसेंस रद हो सकता। यदि हथियार अवैध हुआ तो उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *