IT Raid In Punjab: पंजाब में मशहूर ज्वैलर्स व कास्मेटिक रिटेलर के परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, लुधियाना। IT Raid In Punjab: लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि आयकर विभाग (IT) के इन्वेस्टिगेशन विंग की टीमों ने आज सुबह शहर के प्रख्यात सरदार ज्वैलर्स, निक्कामल ज्वैलर्स, मनी राम बलवंत राय के परिसरों पर छापामारी की जा रही है। मिली जानकरी के अनुसार आयकर अधिकारियों ने कारोबारियों के रिकार्ड, स्टाक की जांच और लेन देन के बारे में जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

यह भी बताया जा रहा है कि उन्होंने आगे की जांच के लिए कई दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया गया है। इसके साथ ही वहां पर काम करने वाले स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा कंप्यूटरों में फीड हुए डाटा को भी डाउनलोड किया जा रहा है। साथ ही बैंक के लॉकर्स एवं लेन देन की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार इस रेड में लुधियाना के अलावा जालंधर, चंडीगढ़ और अन्य शहरों से आए अधिकारी भी हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही पुलिस का पुख्ता इंतजाम किया गया है। वहीं  रेड के दौरान किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

बताया जा रहा है कि ज्वेलर्स ने आय के हिसाब में गड़बड़ी की है। इस वजह से रेड हुई हैं। हालांकि अभी अधिकारियों ने आधिकारिक पक्ष नहीं दिया है लेकिन बताया जा रहा है आय में हेराफेरी की शिकायतों के बाद ही इनकम टैक्स की रेड हुई है।

कैंसर का कारण बन सकता है अधिक मात्रा में दूध का सेवन, देखें

https://youtu.be/kbhE9fywr2A















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *