डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश पूरे एक्शन मोड में हैं। कल रात जहां चार बड़े कामर्शियल इमारतों को सील करवा दिया, वहीं आज जालंधर वेस्ट हलके के निजात्म नगर में अवैध रूप से बनाई जा रहे कामर्शियल निर्माण पर डिच चलवा दी।
ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप
जानकारी के मुताबिक निजात्म नगर में अवैध रूप से कामर्शियल इमारत का निर्माण किया जा रहा था। इसे बंद करवाने के लिए निगम टीम की तरफ से कई बार नोटिस जारी किए गए। लेकिन इमारत मालिक इस काम को बंद नहीं कर रहा था। जिस पर निगम कमिश्नर अभिजीत कपलीश ने डिमोलेशन के आदेश जारी कर दिया।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
निजात्म नगर में आपरेशन डिमोलेशन के दौरान नगर निगम टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इमारत मालिकों ने निगम टीम के साथ बहसबाजी की और काम रोकने को कहा। लेकिन मौके पर मौजूद एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने आपरेशन डिमोलेशन जारी रखा।
नगर निगम ने अवैध इमारत पर चलाई डिच, भारी हंगामा
https://www.youtube.com/watch?v=FncVfxoYH_k