Punjab News: करीब साढ़े 4 महीने बाद दिल्ली वापस जाएगा गैंगस्टर लॉरेस बिश्नोई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है खबर है कि लॉरेंस बिश्नोई साढ़े 4 महीनों के बाद पंजाब से बाहर जा रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) वीरवार को उसे पूछताछ के लिए दिल्ली लेकर जा रही है।

NIA ने उसके खिलाफ आतंकी व गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। एनआईए बठिंडा जेल में बंद लॉरेंस को बख्तरबंद गाडिय़ों के जरिए दिल्ली ले जा सकती है।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

बताया जा रहा है कि इस मामले में पहले 6 गैंगस्टरों के नाम शामिल है। दरअसल, बिश्नोई के खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई के आतंकवाद से जुड़े होने की बात भी सामने आ रही थी, इसके साथ ही उसके खिलाफ कई तरह के इनपुट भी सामने आ रहे थे। इसलिए NIA इस मामले में लॉरेंस को दिल्ली ले जाकर आतंकी कनेक्शन को लेकर पूछताछ करेगी।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

एनआईए लॉरेंस की इस तरह गिरफ्तारी की बड़ी वजह यह है कि लॉरेंस बिश्नोई पहले ही गिरफ्तार हो चुका था। लेकिन अब एनआईए उसे हिरासत में ले लिया है। हालांकि कुछ दिनों पहले दिल्ली पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक शार्प शूटर को भी गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के इंडिया किडनी अस्पताल के डॉक्टर्स पर लगे संगीन आरोप

वहीँ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को इनपुट्स दिए हैं कि कई गैंगस्टर आतंकी संगठनों के टच में हैं। भारत सरकार ने इन संगठनों को आतंकी की लिस्ट में डाला है। इन आतंकी संगठनों के साथ मिलकर यह गैंगस्टर भारत में टारगेट किलिंग कर सकते हैं।

कैंसर का कारण बन सकता है अधिक मात्रा में दूध का सेवन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *