Punjab News: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम को विजिलेंस ने जारी किया समन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में विजिलेंस लंबे समय से एक्टिव दिख रही है। पिछले कुछ समय से विजिलेंस ने कई अपराधियों पर सिकंजा भी कसा है। अब ऐसे ही एक खबर सामने आ रही है कि विजिलेंस ने ओम प्रकाश सोनी (Om Parkash Soni) को समन जारी किया है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी को आय से अधिक संपत्ति के चलते आज विजिलेंस ने तलब किया है।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

इस बात की पुष्टि स.एस.पी. वरिंदर सिंह ने की है। विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है। जानकरी के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो को हरी झंडी दे दी थी। एसएसपी वरिंदर सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ विजिलेंस ब्यूरो से इस बाबत एक शिकायत नवंबर 8 को दर्ज होकर उनके पास पहुंची है। पूर्व डिप्टी सीएम से पूछताछ करने के लिए उन्हें समन किया गया है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

पूर्व उपमुख्यमंत्री सोनी कई बार शपथ पत्र के जरिए चुनाव आयोग की संपत्ति का खुलासा कर चुके हैं। 2007 के विधानसभा चुनाव के समय सोनी ने अपनी चल संपत्ति 1.94 करोड़ बताई थी, जो 2022 के चुनाव के समय बढ़कर 27.98 करोड़ हो गई है।

2009 के लोकसभा चुनाव के समय सोनी की संपत्ति 3.80 करोड़ रुपए थी। पिछले कांग्रेस शासन के दौरान संपत्ति में सबसे अधिक वृद्धि हुई है और इसमें लगभग 10 करोड़ की वृद्धि हुई है जबकि कर्ज अचानक कम हो गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *