Ram Rahim: सुनारिया जेल लौटे डेरा प्रमुख राम रहीम, 40 दिन की पैरोल खत्म

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, रोहतक। Ram Rahim: रेप और मर्डर के आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) की आज रोहतक की सुनारिया जेल में वापसी होगी। राम रहीम की 40 दिन की पैरोल पूरी हो गई है। पुलिस उसे आज सुनारिया जेल ले जाएगी, जिसके लिए जेल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राम रहीम 15 अक्टूबर को पैरोल पर जेल से बाहर आया था। पैरोल पर बाहर आने के बाद वह रोजाना यूट्यूब पर ऑनलाइन सत्संग करता था।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

राम रहीम के सत्संग में कई नेता भी शामिल हुए थे, जिस पर काफी विवाद हुआ था। इसी के साथ ही पैरोल पर बाहर आने के बाद राम रहीम के दो गाने भी रिलीज हुए। पैरोल पर बाहर आने के बाद राम रहीम ने यह भी साफ कर दिया कि उसका कोई उत्तराधिकारी नहीं है, वह डेरे का मुखिया है और रहेगा। पैरोल पर बाहर आने के बाद राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत में एक कैंप में रह रहा है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

8 नवंबर को डेरा संस्थापक शाह मस्ताना जी महाराज के अवतरण दिवस के अवसर पर राम रहीम और उनके अनुयायियों ने बागपत में एक बड़ा आयोजन किया। इस आयोजन में लोग ऑनलाइन भी जुड़े थे। इसमें भाजपा के कई नेताओं के शामिल होने से विवाद भी हुआ था। राम रहीम ने सत्संग में दावा किया कि 24 साल पहले उसने हरियाणा के सिरसा जिले के जलालाना गांव में टी10 और टी20 क्रिकेट की शुरुआत की थी।

https://youtu.be/9K1kJqcGefI




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar