Toyah Cordingley: ऑस्ट्रेलिया में टोयाह कोर्डिंग्ले की हत्या के आरोप में फरार पंजाब का राजविंदर सिंह गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Toyah Cordingley: ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने शुक्रवार को ट्वीट किया है कि वर्ष 2018 में क्वींसलैंड के एक समुद्र तट पर 24 वर्षीय टोयाह कोर्डिंग्ले (Toyah Cordingley) की हत्या के आरोपी एक पंजाबी व्यक्ति को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया है। क्वींसलैंड पुलिस ने कहा है कि राजविंदर सिंह को जल्द ही प्रत्यर्पण अदालत में सुनवाई के बाद वापस लाने का प्रयास किया जाएगा। उसे शुक्रवार को दिल्ली की एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने 3 नवंबर को इनफिसिल में नर्स के रूप में काम करने वाले संदिग्ध राजविंदर सिंह (38) की जानकारी देने वाले को रिकॉर्ड 1 मिलियन डॉलर (5.31 करोड़ रुपये) का इनाम देने की घोषणा की थी। आरोप है कि वह टोयाह कोर्डिंगली की हत्या करने के बाद वह भारत भाग गया। पुलिस ने उसकी तस्वीरें तब जारी की थीं, जब वह 23 अक्तूबर, 2018 को अपनी पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर भारत जाने के लिए उड़ान भर रहा था।

उनके भाई ने पहले स्वीकार किया था कि राजविंदर अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा था और काम से संबंधित मुद्दों पर मानसिक परेशानी में थे। उसके बाद से उसके बारे में बहुत कम जानकारी थी। वह दो दशक पहले अपने परिवार के साथ क्वींसलैंड चला गया था। पुलिस को आशंका है कि उसने पासपोर्ट और वीजा प्राप्त करने के लिए कथित तौर पर फर्जी पते का इस्तेमाल किया हो।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

राजविंदर शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं, सभी इनफिसिल शहर में रहते थे। उसके पिता अमर सिंह और साला हरप्रीत सिंह भी वहीं रहते हैं। पूरा परिवार ऑस्ट्रेलिया चला गया है। इनफिसिल में रहने वाले राजविंदर सिंह के परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह 21 अक्तूबर, 2018 को शहर छोड़कर चला गया था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *