Jalandhar News: जालंधर के युवा नेता ने मेयर और विधायकों के खिलाफ CM को लिखी चिट्ठी, खोल दी सारी पोल-पट्टी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब युवा भाजपा के उप-प्रधान अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) (Ashok Sareen Hiiki) ने कहा है कि जालंधर का पूरा सिस्टम फेल हो गया है। उन्होंने कहा कि जालंधर में डेंगू तेजी से बढ़ रहा है। बावजूद इसके आम आदमी पार्टी के विधायक, कांग्रेस के विधायक और मेयर पूरी तरह से इसे रोक पाने में फेल हुए हैं।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

अशोक सरीन हिक्की नेडेंगू के प्रकोप को रोकने में विफल हो रहे आम आदमी पार्टी के विधायक, मेयर, कांग्रेस के विधायक, पार्षद, सेहत विभाग समेत नगर निगम जालंधर के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र लिख कर लोगों को डेंगू से बचाने के लिए सिविल अस्पताल समेत सरकारी इलाज की सुविधा मुहैया करवाने की अपील की है।

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि जालंधर मे तेजी से फैल रही डेंगू की बीमारी को रोकने के लिये डीसी, सिवल सर्जन समेत निगम कमिश्नर की ज़िम्मेवारी तय की जाये, क्योंकि सरकारी सस्ता बढ़िया इलाज ना होने के कारण शहर में एक तरफ 24 साल के नौजवान मर रहे और दूसरी तरफ गरीब लोग मजबूरी मे इलाज के खर्च के दबाव मे मर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

सरीन ने पत्र के माध्यम से यह भी कहा है कि सिविल अस्पताल में तो डेंगू से बचने के लिए दवाई ही नही मिल रही और वैसे भी सरकारी अस्पताल में लोगों के इलाज के टीके, गुलूकोस जैसी दवाईयां उपलब्ध नहीं है। जिसकी वजह से ग़रीब लोग मजबूरी में महंगी दवाई प्राइवेट दुकानों से लेकर अपना इलाज करवा रहे हैं।

सरीन ने कहा कि आम आदमी पार्टी, कांग्रेस व निगम अधिकारियों के आपसी तालमेल की कमी के चलते फागिंग भी नहीं हो सकी। जिसकी वजह से हर मोहल्ले गली मे डेंगू जैसी अन्य बिमारियां बढ़ती जा रही हैं। सरीन ने कहा कि लोकहित को ध्यान मे रखते हुए तुरंत लोगों को बचाने के लिए सख़्त ज़रूरी कदम उठा कर जनता को सहयोग सुविधा दी जाए।

आस्ट्रेलिया में लड़की की हत्या कर फरार पंजाबी युवक गिरफ्तार



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *