Daljeet Kaur Death: पंजाबी एक्ट्रेस दलजीत कौर का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Daljeet Kaur Death: मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Daljeet Kaur) का आज सुबह कस्बा सुधार बाजार में निधन हो गया है। एक समय ऐसा था जब पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री पर दलजीत कौर का राज हुआ करता था। उन्होंने कई हिट हिंदी फिल्मों में भी काम किया। 69 साल की दलजीत कौर लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

दलजीत कौर ने 10 से ज्यादा हिंदी और 70 से अधिक पंजाबी फिल्मों में काम किया था। दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज ग्रेजुएट दलजीत कौर ने पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से अदाकारी की शुरुआत की। 1976 में उनकी पहली फिल्म दाज रिलीज हुई। उन्होंने सुपरहिट पंजाबी फिल्म पुत्त जट्टां दे, मामला गड़बड़ है, की बणु दुनिया दा, सरपंच और पटोला में हीरोइन की मुख्य भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

उनके पति हरमिंदर सिंह देओल की सड़क हादसे में मौत के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। उनकी कोई संतान नहीं थी। 2001 में उन्होंने दोबारा फिल्मी दुनिया में प्रवेश किया और उम्र के हिसाब से मां और अन्य भूमिका में नजर आईं। उन्होंने पंजाबी फिल्म सिंह वर्सेस कौर में गिप्पी ग्रेवाल की मां का किरदार निभाया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *