Dera Premi Murder: पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, डेरा प्रेमी हत्याकांड में 2 और शूटरों को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फरीदकोट। Dera Premi Murder: फरीदकोट में हुए डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या के मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि पंजाब पुलिस ने 2 और शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों को जालंधर, होशियारपुर और फरीदकोट पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया हैं। शूटरों की पहचान मनप्रीत उर्फ मनी और भूपिंदर उर्फ गोल्डी के रूप में हुई है। इसकी जानकारी पंजाब के DGP पंजाब ने ट्वीट कर दी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

वहीं दूसरी तरफ शूटर्स की मदद करने वाला आरोपी बलजीत मन्ना को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दे कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने इस मामले के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। शूटर्स ने डेरा प्रेमी पर 60 गोलियां चलाई थीं। वहीं, हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ली थी।

सोशल मीडिया पोस्ट में गोल्डी बराड़ के नाम से दावा किया गया था कि उन्हें बेअदबी केस में इंसाफ नहीं मिला, इसलिए ऐसा करना पड़ा। इस पोस्ट में गनमैन के घायल होने पर अफसोस जताया। बेअदबी के आरोपियों को सुरक्षा देने पर सवाल उठाए गए। हालांकि यह पोस्ट बराड़ ने की या किसी और ने, पंजाब पुलिस की साइबर सेल अभी इसकी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

गुरुवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी केस के आरोपी डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की फरीदकोट हत्या कर दी गई थी। प्रदीप को उस समय निशाना बनाया गया, जब वह अपनी डेयरी (दुकान) खोल रहा था। 2 मोटरसाइकिल सवार 5 बदमाशों ने उन पर कई गोलियां चलाईं थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *