Sunder Sham Arora: पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा को लगा झटका, अदालत ने याचिका को किया खारिज

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Sunder Sham Arora: रिश्वत के मामले में फंसे पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा (Sunder Sham Arora) की तरफ से दाखिल नियमित जमानत की मांग संबंधी याचिका को अदालत ने खारिज कर दी है। वह विजीलैंस के ए.आई.जी. को 50 लाख रुपए रिश्वत देने के आरोप में फंसे है। अरोड़ा को अदालत ने 19 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेजा था।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

जिसके बाद उन्होंने 11 नवंबर को नियमित जमानत के लिए याचिका लगाई थी। विजिलेंस ब्यूरो ने इस याचिका का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी अरोड़ा जांच अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं। वह जांच में हस्तक्षेप कर सकते हैं। जिसके कारण जांच में परेशानी हो सकती है।

जिसपर पूर्व मंत्री के वकील की और से दायर जमानत याचिका पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उसे खारिज कर दिया है। अब सुंदर श्याम अरोड़ा के वकील ने फिर से जमानत की याचिका को दायर किया है जिसपर 23 नवंबर को सुनवाई होगी।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

विजीलैंस के पास पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा के खिलाफ 600 करोड़ के स्कैम से संबंधित जांच चल रही है। इस केस में मदद के लिए जिस विजीलैंस अधिकारी को 1 करोड़ रुपए की पेशकश करते हुए 50 लाख की रिश्वत दी जा रही थी, उसने इस विषय में आलाधिकारियों को सूचित किया था। इसके आधार पर ही विजीलैंस की टीम ने ट्रैप लगा आरोपी को रिश्वत की रकम 50 लाख रुपए सहित रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *