Punjab News: बस स्टैंड पर खड़ी महिला को सरेआम गोली मार उतारा मौत के घाट

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब में दिन ब दिन अपराध बढ़ता जा रहा है। लोगों को सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतारा जा रहा है। अपराधी बिना किसी डर के लगातार अपराध को अजनाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां सरेआम फायरिंग कर एक लड़की को मौत के घाट उतार दिया गया है।

ये भी पढ़ें: पाखंडी बाबा चमत्कार की आड़ में महिलाओं से बनाता अवैध संबंध

यह मामला बठिंडा से बताया जा रहा है। जानकरी के अनुसार लड़की दो लड़कों के साथ बातें कर रही थी, तभी नकाबपोश हमलावर मोटरसाइकिल पर आया और लड़की से बहस की। तभी लड़की ने उसे दो थप्पड़ जड़ दिए तो मोटरसाइकिल सवार ने रिवाल्वर निकालकर गोलियां चला दीं। जिसके बाद लड़की को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

मृतक लड़की गांव कोटशमीर की बताई जा रही है। घटना के बाद वहां खड़े लोगों में दहशत फैल गई। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस द्वारा वहां लगे सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है।

ये हैं दुनिया की सबसे महंगी चाय, एक किलो की कीमत 9 करोड़ रुपये तक, आपने चखा है स्वाद?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *