Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स की स्टार कलाकार गीतांजलि टी.वी रिएलिटी शो ‘द डांस आइकॉन’ की रही विनर, ट्रॉफी के साथ जीता नकद इनाम

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन की छात्रा, स्टार कलाकार गीतांजलि ने टी.वी रिएलिटी शो ‘द डांस आइकॉन’,जो मुंबई मे आयोजित किया गया था, में प्रथम पुरस्कार जीतकर स्कूल को गौरवान्वित किया है। इस रिएलिटी शो में ग्रेट कोरियोग्राफर वैभव दादा ने सुपर जज तथा परवेश राणा व सुश्री प्रोनिता ने मास्टर जजिस के रूप में अपना निर्णय सुनाया।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

जिसमें गीतांजलि को एक खूबसूरत ट्रॉफी और 51,000 रुपये नकद राशि पुरस्कार से नवाजा गया है। इस शो का प्रसारण नेशनल चैनल जी सलाम पर किया जाएगा। गीतांजलि के लिए इतनी ऊँचाई तक पहुँचने का सफर चुनौतीपूर्ण था। उसका पूरे भारत में ऑडिशन राउंड में चुनाव हुआ है।

ये भी पढ़ें: पाखंडी बाबा चमत्कार की आड़ में महिलाओं से बनाता अवैध संबंध

कुल 2000 प्रतियोगियों में शीर्ष 10 प्रतियोगियों में स्थान, फिर 8 फाइनलिस्टस में, तत्पश्चात उनमें से विजेता ट्रॉफी हासिल करना उसके स्वयं के साथ-साथ उसके अभिभावकों व स्कूल के लिए बड़े गौरव का विषय है। गीतांजलि को पहले ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिल चुके हैं। मैनेजमेंट तथा स्कूल के प्रिंसिपल ने गीतांजलि और उसके माता-पिता को बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जेल के अंदर VVIP सुविधा, सलाखों के पीछे नेता जी की ‘HOT’ मसाज, VIDEO वायरल

https://youtu.be/SI3bbTuPEs4

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *