Punjab News: विजीलैंस ब्यूरो द्वारा ख़ाद्य सिवल सप्लाईज़ विभाग का भगौड़ा निरीक्षक गिरफ़्तार

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से ख़ाद्य सिवल सप्लाईज़ विभाग, सुल्तानपुर लोधी में तैनात निरीक्षक राजेश्वर सिंह को 3191.10 क्विंटल गेहूँ का गबन करके सरकार को 80,43,678 रुपए का चूना लगाने के दोष के तहत गिरफ़्तार किया है।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि साल 2021 के दौरान ज़िला ख़ाद्य और सप्लाई कंट्रोलर, कपूरथला की तरफ से एफ.सी.आई. के साथ मिल कर मैसर्ज खैड़ा ओपन पलिंथ (गोदाम) सुल्तानपुर लोधी में ख़ाद्य और सप्लाई की तरफ से गरीब परिवारों को बांटी जाने वाली भंडारण किए गेहूँ की चैकिंग के दौरान अंदाज़न 24240.45 क्विंटल गेहूँ का कम होना पाया गया था।

जिस सम्बन्धी ख़ाद्य सिवल सप्लाईज़ विभाग के 5 निरीक्षकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था, इस केस में विवेक शर्मा, विकास सेठी और भुपिन्दर सिंह (सभी निरीक्षक) को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है और इस केस में शामिल उक्त मुलजिम राजेश्वर सिंह निरीक्षक, करीब डेढ़ साल से भगौड़ा चल रहा था। इस मुलजिम की तरफ से सुल्तानपुर लोधी की अदालत में आत्म समर्पण किया गया जहाँ से विजीलैंस ब्यूरो ने गिरफ़्तार करके उसका 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया।

ये भी पढ़ें: पाखंडी बाबा चमत्कार की आड़ में महिलाओं से बनाता अवैध संबंध

इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी रिकार्ड और कमेटी की रिपोर्ट अनुसार सुल्तानपुर लोधी में तैनात निरीक्षकों की तरफ से गेहूँ की वितरण के दौरान गंभीर लापरवाहियाँ की गई हैं, जिस कारण कितने ही लाभार्थी अभी भी गेहूँ के वितरण से वंचित रह गए।
जांच के दौरान पाया गया कि उक्त केंद्र सुल्तानपुर लोधी में तैनात स्टाफ की तरफ से गेहूँ की संभाल और भंडारण में घोर लापरवाही की गई।

जिससे न केवल गेहूँ का स्टाक ख़राब हुआ है बल्कि गेहूँ की कमी भी पाई गई, जिस कारण विवेक शर्मा, भुपिन्दर सिंह, सुल्तानपुर लोधी, विकास सेठी, राजेश्वर सिंह (सभी निरीक्षक) और मनीष बस्सी, सहायक ख़ाद्य और सप्लाई अफ़सर, सुल्तानपुर लोधी के खि़लाफ़ आई. पी. सी. की धारा 409, 120-बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13( 2) के अंतर्गत पहले ही मुकदमा दर्ज किया हुआ है। प्रवक्ता ने बताया कि इस केस की आगे जाँच जारी है।

जेल के अंदर VVIP सुविधा, सलाखों के पीछे नेता जी की ‘HOT’ मसाज, VIDEO वायरल

https://youtu.be/SI3bbTuPEs4

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *