Punjab News: लुधियाना, गोबिन्दगढ़ और संगरूर के विकास कामों पर 8.97 करोड़ रुपए ख़र्च करने का लिया फ़ैसला- डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें मुहैया करवाने के लिए लगातार यत्नशील है। इस दिशा में काम करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से लुधियाना, गोबिन्दगढ़ और संगरूर में विकास कामों पर लगभग 8.97 करोड़ रुपए ख़र्च करने का फ़ैसला लिया है। इन कामों के लिए विभाग की तरफ से दफ़्तरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि लुधियाना में सैशन चौक से हैब्बोवाल चौक तक हंबड़ां रोड वाली सड़क के पुनः निर्माण करने के लिए करीब 2.98 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसी तरह लुधियाना के गाँव डाबा में कम्युनिटी सैंटर और खेल मैदान के निर्माण के लिए संभावित 3.02 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे।

इसके इलावा एम. सी. गोबिन्दगढ़ में शान्ति नगर 52 (2) एल के सामने टाइलस चेन लिंक कँटीली तार से राजभा का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और इसके साथ ही अलग-अलग वार्डों की गलियों में इंटरलाक टाईलें और आर. सी. सी. पाइपें बिछाने का काम किया जाएगा जिस पर करीब 1.48 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

इसके इलावा उन्होंने बताया कि एम सी धूरी के अधीन बाज़ीगर बस्ती में स्वास्थ्य क्लीनिक/आम आदमी क्लीनिक के तौर पर मौजूदा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को मज़बूत किया जायेगा और संगरूर में गलियों की लाईटों की रिपेयर और रख-रखाव के लिए और अन्य कामों के लिए लेबर की सेवाएं ली जाएगी जिससे इलाके की साफ़-सफ़ाई और अन्य कामों को करने में कोई दिक्कत पेश न आए। इन कामों के लिए 87.62 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें और साफ़-सुथरा वातावरण मुहैया करवाना मुख्य प्राथमिकता है। डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन कामों में पारदर्शिता और गुणवत्ता लाना यकीनी बनाया जाए।

अमृतसर में गैंगस्टरों और पुलिस के बीच LIVE एनकाउंटर

https://youtu.be/wD7E8ZIryy4



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *