डेली संवाद, चंडीगढ़। Hot Bath Disadvantage: सर्दियों में, ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्म पानी से नहाना आपके शरीर के लिए नुकसानदायक भी होता है। ज्यादा गर्म पानी आपके बालों और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है, साथ ही और भी कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
कई लोगों को ऐसा लगता है कि गर्म पानी से नहाना मसल्स को रिलैक्स करता है और शरीर को आराम पहुंचाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। नहाने का पानी हमेशा सामान्य होना चाहिए, ना तो बहुत गर्म और ना ही बहुत ठंडा। कई शोध बताते हैं कि अगर गर्म पानी का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक होता है तो वो आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा
नहाने के लिए 32 डिग्री सेल्सियस तक का गर्म पानी उपयुक्त है। इससे तेज गर्म पानी आपकी स्किन और बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। अधिक गर्म पानी से नहाने से त्वचा पर बहुत जल्द झुर्रियां भी आ सकती है। आइए जानते हैं अधिक गर्म पानी से नहाना आपके लिए कैसे नुकसानदायक होता है-
1. पुरुषों में बांझपन की समस्या
कई शोध बताते हैं कि ज्यादा गर्म पानी से नहाने पर पुरुषों की फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ सकता है और उनमें बांझपन की समस्या पैदा कर सकता है. ऐसा टेस्टिकल्स के तापमान बढ़ने के कारण स्पर्म क्वालिटी को नुकसान पहुंचने से हो सकता है. हालांकि, अभी इस पर और शोध होने की जरूरत है
2. सूखी आंखें
गर्म पानी सिर्फ स्किन ही नहीं, आंखों की नमी भी कम कर सकता है। जिससे आंखों में सूखापन आ जाता है और आंखों में खुजली की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, गर्म पानी से नहाने पर आंखें लाल होने की दिक्कत भी हो सकती है।
3. मुंहासे
सर्दी में गर्म पानी से नहाना सिर्फ त्वचा को रूखा ही नहीं बनाता, बल्कि मुंहासों की समस्या भी बढ़ा सकता है। ज्यादा गर्म पानी से बैक्टीरिया फैलने का खतरा बढ़ जाता है, जो कि मुंहासों की समस्याओं को बढ़ा सकता है।
4. सुस्ती
रोजाना गर्म पानी से नहाने की वजह से शरीर में सुस्ती भी बढ़ जाती है। दरअसल, गर्म पानी से नहाने के बाद शरीर काफी रिलैक्स्ड हो जाता है, जिसकी वजह से नींद आने लगती है और पूरे दिन शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती रहती है।
5. नाखूनों को भी होता है नुकसान
हर दिन गर्म पानी से नहाने की वजह से आपके नाखूनों को भी नुकसान पहुंचता है। गर्म पानी से नहाने की वजह से नाखून सॉफ्ट हो जाते हैं, जिसकी वजह से यह कई बार यह टूट भी जाते हैं। इसके अलावा गर्म पानी की वजह से नाखूनों का नैचुरल ऑयल भी निकल जाता है, जिससे इनमें रूखापन और कमजोरी आ जाती है।
6. हेयर लॉस
बालों में केराटीन प्रोटीन होता है, जो बालों को कमजोर होने व टूटने से बचाता है। लेकिन गर्म पानी से नहाने पर बाल कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। इसके कारण बालों का झड़ना या हेयर लॉस की समस्या हो सकती है। पुरुषों में यह गंजेपन का भी कारण बन सकता है।
TOP 30 NEWS | 5.12.2022 || DAILY SAMVAD ||
https://youtu.be/Ee6p2Jq2j5c