डेली संवाद, सेनेगल। Senegal: गुरुवार को सेनेगल (Senegal) की संसद में एक पुरुष विपक्षी विधायक द्वारा एक महिला सहकर्मी को चेहरे पर थप्पड़ मारने के बाद हिंसक विवाद हो गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
संसद में एक बजट पेश करने के दौरान, संसद के विपक्षी सदस्य मस्साता सांब ने सत्ताधारी बेन्नो बोक्क याकर (BBY) गठबंधन की एमी नदिये गनीबी को थप्पड़ मार दिया, जिससे हाथापाई शुरू हो गई। संसद में बजट सेशन चल रहा था।
कार्यवाही के दौरान रूलिंग पार्टी बेन्नो बोक्क याकार (BBY) की महिला सांसद एमी नदिये गनीबी ने राष्ट्रपति मैकी सॉल के तीसरे कार्यकाल का विरोध करने वाले एक आध्यात्मिक नेता की आलोचना कर दी।
ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा
विपक्षी पार्टी के सांसद मस्साता साम्ब को ये बात पसंद नहीं आई। वो अपनी जगह से उठे और गनीबी को थप्पड़ मार दिया।घटना के बाद महिला ने कुर्सी उठाई और हमले की कोशिश की। सांसदों की हिंसक हाथपाई वीडियो में कैद हो गई।
आज की TOP 30 NEWS | 3.12.2022 || DAILY SAMVAD ||
https://youtu.be/HMWzCVwJWro