T20 World Cup: शेफ़ाली वर्मा टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अंडर-19 टीम की बनी कप्तान

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। T20 World Cup: दो टेस्ट, 21 वनडे और 46 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का अनुभव रखने वाली शैफाली वर्मा (Shafali Verma) 14 से 29 जनवरी 2023 तक दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में होने वाले पहले महिला अंडर-19 विश्व कप में 15 सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार 5 दिसंबर 2022 को अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप (U-19 Women’s T20 World Cup) और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज को लेकर टीम का ऐलान किया।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में 14 से 29 जनवरी, 2023 तक होगा इसमें 16 टीमें होगी। भारत को दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और स्कॉटलैंड के साथ ग्रुप डी में रखा गया है। आपको बता दें कि हर ग्रुप की टॉप 3 टीमें सुपर सिक्स राउंड में आगे बढ़ेंगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

ICC अंडर-19 महिला विश्व कप के हर एक समूह की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। 27 जनवरी को पोटचेफस्ट्रूम में जेबी मार्क्स ओवल में सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल 29 जनवरी को इसी मैदान पर होगा।

वर्ल्ड कप के लिए अंडर-19 टीम

शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत (उप-कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी त्रिशा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (विकेटकीपर) , सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तीता साधु, फलक नाज, शबनम एमडी। स्टैंडबाय खिलाड़ी: शिखा, नजला सीएमसी, यशश्री।

https://youtu.be/HMWzCVwJWro




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *