Punjab News: कांग्रेस के पूर्व विधायक की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने जारी किया लुक आउट नोटिस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: राजपुरा में एक पत्रकार की आत्महत्या के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज (Hardial Singh Kamboj) की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए कंबोज के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। पुलिस को लगता है कि हरदयाल सिंह विदेश भागने की फिराक में है, जिसके चलते पुलिस ने सभी एयरपोर्ट पर यह नोटिस भेज दिया है।

 

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

आपको बता दे कि राजपुरा में एक पत्रकार ने आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में पत्रकार ने पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्रकारों ने न सिर्फ सुसाइड नोट लिखा बल्कि उसकी मौत से पहले एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने कंबोज पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

इस घटना के बाद से कांग्रेस के पूर्व विधायक फरार चल रहे थे और पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस बीच, पुलिस ने संदेह जताया कि कंबोज अपने बेटे के साथ विदेश भागने की योजना बना रहे हैं, जिसके चलते पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *