Punjab News: पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री बने राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी

Daily Samvad
2 Min Read
Sukhjinder-Singh
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा (Selja Kumari) को पार्टी का महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा कांग्रेस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) को राजस्थान का पार्टी प्रभारी बनाया है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

रंधावा को अजय माकन (Ajay Maken) की जगह राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल (K. C. Venugopal) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ये नियुक्तियां पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने की हैं। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष शैलजा पी. एल पुनिया को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।

राज्यसभा सदस्य शकित सिंह गोहिल को हरियाणा का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया गया है। हरियाणा प्रदेश कमेटी की पूर्व अध्यक्ष शैलजा को पीएल पुनिया के स्थान पर छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच टकराव को देखते हुए राजस्थान में पार्टी कैडर को एकजुट रखना रंधावा के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

माकन ने इससे पहले गहलोत के समर्थन वाले विधायकों की समानांतर बैठक की घटना को लेकर सितंबर में जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के दौरान प्रभारी पद से हटने की पेशकश की थी। रंधावा को कांग्रेस की संचालन समिति का सदस्य भी बनाया गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *