Punjab News: पंजाब के कांग्रेस विधायक पर विजिलेंस का शिकंजा, पहुंचे विजिलेंस दफ्तर

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब विजिलेंस के राडार पर कांग्रेस का एक और विधायक आ गया है। गुरदासपुर से कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा (Barindermeet Singh Pahra) पर विजिलेंस ने शिकंजा कास लिया है। विजिलेंस विभाग द्वारा तलब किए जाने के बाद कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा आज गुरदासपुर स्थित विजिलेंस कार्यालय पहुंचे।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

विधायक पर कांग्रेस कार्यालय में अपने पद का दुरुपयोग करने और अपनी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया है। इसके आधार पर विजिलेंस ने उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए आमंत्रित किया है। इतना तय है कि हाल ही में सतर्कता विभाग का एक पत्र वायरल हुआ था, जिसके मुताबिक सतर्कता विभाग ने बैंकों से विधायकों और उनके करीबियों के खातों का रिकॉर्ड मांगा था।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

पिछले दिनों पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने बैंक मैनेजर से कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा और उनके परिवार समेत 8 लोगों के खातों की जानकारी मांगी थी। एसएसपी विजिलेंस ने भी बैंक मैनेजर से जानकारी मांगने की पुष्टि की है।

सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हुआ, जिसमें विजिलेंस ब्यूरो ने बैंक मैनेजर से अनुरोध किया कि वह विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, उनके भाई बलजीत सिंह पाहरा, परिवार के अन्य सदस्यों और कुछ बाहरी लोगों के बैंक खातों की विजिलेंस जांच कराएं। उधर, विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि उन्होंने ईमानदारी से काम किया है और किसी जांच से नहीं डरते हैं।

https://youtu.be/Ee6p2Jq2j5c













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *