डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi MCD Result: दिल्ली नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। 250 वार्डों वाली MCD में अरविंद केजरीवाल Arvind Kejriwal ने 130 सीटें जीत ली हैं। 4 पर आगे चल रही है। वहीं, BJP दूसरे नंबर पर चली गई है। पार्टी ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की। 15 साल से चल रहे भाजपा (BJP) के राज को AAP ने खत्म कर दिया है।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
इसके साथ ही भाजपा (BJP) की वापसी के चलते आ रहे रिवाज को भी बंद कर दिया है। एमसीडी में बहुमत के लिए 126 सीटें चाहिए थी। MCD की 250 सीटों पर 4 दिसंबर को मतदान हुआ था। इन चुनाव में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से 382 प्रत्याशी निर्दलीय थे। बीजेपी और आम आप ने सभी 250 सीटों पर अपने-अपने कैंडिडेट्स उतारे थे, जबकि कांग्रेस ने 247 उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में उतारे थे।
ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा
मनीष सिसोदिया के विधानसभा में 4 सीटें हैं। भाजपा ने 3 पर जीत दर्ज की। आप के खाते में एक ही सीट गई। उधर, जेल में बंद सत्येंद्र जैन के विधानसभा में 3 वार्ड हैं। पार्टी तीनों पर भाजपा से हार गई। अरविंद केजरीवाल के वार्ड नंबर 74 चांदनी चौक से पार्टी के उम्मीदवार पुनर्दीप सिंह ने भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी को हराया। उधर, आप विधायक अनानतुल्ला के वार्ड नंबर 189 जाकिर नगर से कांग्रेस विजयी हुई।
TOP 30 NEWS | 5.12.2022 || DAILY SAMVAD ||
https://youtu.be/Ee6p2Jq2j5c
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by DailySamvad.com
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए डेली संवाद होम पेज पर विजिट करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
WhatsApp पर खबरें पढ़ने के लिए "अपना नाम" लिख कर मैसेज करें +91-88475-67663