डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक पर दो पुलिस वालों के बिच में हाथापाई हुई है। सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार गुरु नानक मिशन चौंक पर दो पुलिस वालों का आपस में ही झगड़ा हो गया। आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है यहां कभी पुलिस लोगों के साथ उलझती नजर आती है और कभी आपस में ही।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
एक मामला जालंधर के गुरु नानक मिशन चौंक पर देखने को मिला जहां पुलिस आपस में ही एक दूसरे पर बरसती नजर आई। इतने में ही एक पगड़ीधारी पुलिस कर्मचारी अपने मातहत कर्मचारी की डंडे से पिटाई कर डालता है। एक पुलिस कर्मचारी जोकि शराब के नशे में धुत था वह पेट्रोल पंप पर भरवाने हवा गया था लेकिन हवा न होने के कारण पंप कर्मचारी ने उसको मना कर दिया।
इस बात को लेकर पुलिस कर्मचारी पेट्रोल पंप के कर्मचारी से उलझ गया और उसको गालियां निकालने लगा। जिसके बाद पंप के कर्मचारी ने इसकी शिकायत तुरंत कंट्रोल रूम से कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पी.सी.आर. की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने पुलिस मुलाजिम को समझाना चाहा तो उसने उन्हें भी गालियां निकालनी शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा
इसके बाद उसने उनकी वर्दी फाड़ डाली और उन्हें मुक्के भी मारे। जब वह बदसलूकी से बाज नहीं आया तो उन्होंने उसे डंडे मारे। पी.सी.आर. के ए.एस.आई. तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस थाना डिवीजन नंबर 4 के कर्मचारी ने शराब पी रखी थी। यह भी जानकरी मिली है कि शराब से धुत पुलिस कर्मचारी ने अपने आप को बचाने के लिए उनके खिलाफ थाने में झूठी शिकायत दर्ज करवा दी।
TOP 30 NEWS | 5.12.2022 || DAILY SAMVAD ||
https://youtu.be/Ee6p2Jq2j5c