डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: रूपनगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रूपनगर पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस के सहयोग से मध्य प्रदेश से चल रहे अवैध हथियारों की तस्करी के अंतर्राज्यीय रैकेट का पर्दाफाश कर 40 मैगजीन सहित 30/32 बोर की 20 पिस्टल बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
पुलिस जांच से पता चला है कि इन हथियारों की तस्करी मध्य प्रद्रेश से की गई है। इसको लेकर DGP पंजाब गौरव यादव ने ट्वीट किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी पड़ताल शुरू कर दी है। ताकि उस गिरोह को काबू किया जा सके, जो मध्य प्रदेश से पंजाब में गैर कानूनी हथियारों की तस्करी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा
थानाधिकारी विवेक एस सोनी ने बताया कि जिला पुलिस रूपनगर ने असामाजिक तत्वों व गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए मध्य प्रदेश से बन रहे अवैध हथियारों के अंतर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
विवेक एस सोनी ने बताया कि पुलिस ने 2 दिसंबर को रूपनगर थाने में अमेरिकी मूल के गैंगस्टर पवित्र सिंह के सहयोगी भारत भूषण पम्मी को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से 4 पिस्टल और 34 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे।
TOP 30 NEWS | 5.12.2022 || DAILY SAMVAD ||
https://youtu.be/Ee6p2Jq2j5c