डेली संवाद, हिमाचल प्रदेश। Himachal Vidhan Sabha Chunav 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Vidhan Sabha Chunav) के शुरुआती रुझानों में राज्य में भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबर चल रहा है।
हिमाचल में 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होगा। सुबह 8 बजे से 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। हालांकि, शुरूआती रूझानों में आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला है।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Pradesh Vidhansabha 2022) एक ही चरण में 12 नवंबर को आयोजित किया गया था। प्रदेश की 68 सीटों पर करीब 66 फीसदी मतदान हुआ था। भाजपा 30 सीटों पर आगे चल रही है तो कांग्रेस को 35 सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं, निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा
वहीं हिमाचल में पहली सीट का नतीजा आ गया है। मंडी के सुंदरनगर से BJP के राकेश कुमार जामवाल ने जीत दर्ज की है। राकेश कुमार को 28215 वोट मिले, उनका 44.08 फीसद वोट मिले। जबकि कांग्रेस के सोहन लाल भारतीय 20452 वोट मिले। उन्हें 31.95 फीसद वोट प्राप्त हुए। CM जयराम ठाकुर अपने निर्वाचन क्षेत्र सेराज में कुल 14,921 मतों से आगे चल रहे हैं।
TOP 30 NEWS | 5.12.2022 || DAILY SAMVAD ||
https://youtu.be/Ee6p2Jq2j5c