Gujarat Election Result 2022: गुजरात में BJP की रिकॉर्ड तोड़ जीत, 12 को होगा शपथ ग्रहण

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, गुजरात। Gujarat Election Result 2022: गुजरात के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सत्‍ता में वापसी की है। राज्‍य के अब तक रुझानों में बीजेपी 158, सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

जबकि विपक्षी पार्टियां कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (AAP) उसने कोसों पीछे छोड़ दिया है। कांग्रेस जहां इस समय केवल 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि अरविंद केजरीवाल की AAP केवल पांच सीटों पर ही आगे है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

पीएम मोदी का गृहराज्‍य होने के नाते गुजरात के नतीजों पर पूरे देश की नजर थी और वहीं भाजपा ने जीत कर साबित कर दिया कि दो दशक से अधिक समय से सत्‍ता पर काबिज रहने के बावजूद उसका जादू कायम है। 2017 के मुकाबले इस बार दोनों ही चरणों में कम मतदान हुआ।

पहले चरण में 60.20 लोगों ने वोट डाला था, जबकि पांच दिसंबर को हुए दूसरे चरण में 64.39 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

भाजपा की गुजरात में रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने दी जानकारी है कि 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे गुजरात में शपथग्रहण समारोह होगा। इस समारोह में पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी भाग लेंगे।

https://youtu.be/Ee6p2Jq2j5c




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar