Himachal Vidhan Sabha Chunav 2022: हिमाचल में BJP-Congress में कांटे की टक्कर, भाजपा 30 और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हिमाचल प्रदेश। Himachal Vidhan Sabha Chunav 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Vidhan Sabha Chunav) के शुरुआती रुझानों में राज्य में भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबर चल रहा है।

हिमाचल में 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होगा। सुबह 8 बजे से 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। हालांकि, शुरूआती रूझानों में आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal  Pradesh Vidhansabha 2022) एक ही चरण में 12 नवंबर को आयोजित किया गया था। प्रदेश की 68 सीटों पर करीब 66 फीसदी मतदान हुआ था। भाजपा 30 सीटों पर आगे चल रही है तो कांग्रेस को 35 सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं, निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

वहीं हिमाचल में पहली सीट का नतीजा आ गया है। मंडी के सुंदरनगर से BJP के राकेश कुमार जामवाल ने जीत दर्ज की है। राकेश कुमार को 28215 वोट मिले, उनका 44.08 फीसद वोट मिले। जबकि कांग्रेस के सोहन लाल भारतीय 20452 वोट मिले। उन्हें 31.95 फीसद वोट प्राप्त हुए। CM जयराम ठाकुर अपने निर्वाचन क्षेत्र सेराज में कुल 14,921 मतों से आगे चल रहे हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *