डेली संवाद, नकोदर। Jalandhar News: नकोदर में बीती रात बीजेपी नेता और कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के दौरान टिम्मी चावला का सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी आज जालंधर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा ट्वीट करके कहा गया है कि गनमैन मनदीप सिंह ने ड्यूदी दौरान सबसे बड़ी कुर्बानी दी है। उन्होंने ऐलान किया कि पंजाब सरकार मनदीप सिंह को 1 करोड़ रुपए की ग्रेशिया राशि अदा करेगी। इसके साथ ही एच.डी.एफ.सी. बैंक द्वारा मनदीप सिंह के परिवार को 1 करोड़ रुपए का बीमा भुगतान किया जाएगा।
Salute to martyr Constable Mandeep Singh who has made the supreme sacrifice in line of duty.Punjab government will make extra-gratia payment of Rs 1 crores.Another Rs 1 crore insurance payment will be made by HDFC Bank pic.twitter.com/ar2nnSjBXN
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) December 8, 2022
ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा
कुछ दिन पहले एक समूह ने कपड़ा व्यवसायी से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी और ऐसा नहीं करने पर अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। दूसरी ओर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TOP 30 NEWS | 5.12.2022 || DAILY SAMVAD ||
https://youtu.be/Ee6p2Jq2j5c