Punjab News: बीएसएफ को मिली बड़ी कामयाबी, 2 किलो 600 ग्राम हेरोइन समेत हथियार बरामद

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: बीएसएफ की 136 बटालियन ने भारत-पाक सीमा India-Pak Border) पर हेरोइन के 8 पैकेट और हथियार बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ (BSF) के जवानों ने चेक पोस्ट डोना तेलुमल के इलाके में यह खेप बरामद की है। इसके साथ ही बीएसएफ को अज्ञात व्यक्तियों के पैरों के निशान भी मिले हैं।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

जिसके चलते इलाके में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। इसके तहत बीएसएफ को टेप से लिपटे हेरोइन के 8 पैकेट मिले, जिसमें 2 किलो 600 ग्राम हेरोइन, एक पिस्टल, एक मैगजीन और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए। उक्त हेरोइन और हथियार पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भारतीय सीमा में भेजे गए हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

बीएसएफ इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 13 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। धुंध के दिनों में सरहद पर दोनों देशों की तरफ से तस्करों की गतिविधियां बढ़ गई हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *