डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब के बठिंडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बठिंडा के संतपुरा रोड पर हमलावरों ने 2 लोगों को गोली मारी। गोली लगने से दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दिनदहाड़े घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। दोनों युवकों के जांघ और पैर में गोली लगी है।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
घटना की सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा टीम व यूथ वेलफेयर सोसायटी के विक्की कुमार ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार घायलों की पहचान बठिंडा के जनता नगर निवासी गग्गू (30) और हरमिंदर के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना सदर के पुलिसकर्मी घायलों के बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंचे। घटना की जांच शुरू करने के बाद पुलिस घटना को अंजाम देने वाले हमलावरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
साथ ही घटना के कारणों का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि पंजाब में आए दिन ऐसी घटनाएं आती रहती है। गैंगस्टर बिना किसी के डर से वारदात को अंजाम दे रहे है।
TOP 30 NEWS | 8.12.2022 || DAILY SAMVAD ||
https://youtu.be/9_rgYeiwelA






