डेली संवाद, गुजरात। Gujarat: गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए है। भाजपा ने प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी की है। इसी के साथ अब शपथ ग्रहण की तैयारियां भी तेज हो गई है। इन सबके बीच भाजपा ने केंद्रीय पर्यवेक्षक की गुजरात में नियुक्ति की है।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु केंद्रीय पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है इसमें रक्षा मंत्र राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा (B. S. Yediyurappa) और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) शामिल है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को गुजरात भाजपा विधायक दल के नेता हेतु केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। pic.twitter.com/jyy96kKDco
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 9, 2022
ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा
इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ राज्य में नई सरकार के गठन से पहले इस्तीफा दे दिया। विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा की जीत के बाद उन्होंने इस्तीफा सौंपा। गुजरात की 182 विधानसभा सीट में से 156 सीट पर विजय हासिल करके भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
TOP 30 NEWS | 8.12.2022 || DAILY SAMVAD ||
https://youtu.be/9_rgYeiwelA