Celine Dion: Titanic सिंगर Celine Dion को हुई यह बीमारी, वीडियो शेयर कर फैंस से कही यह बात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Celine Dion: सेलीन डियोन (Celine Dion) ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम पर एक वोडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वे एक बहुत गंभीर किस्म की बीमारी से ग्रसित हैं। सिंगर के इस वीडियों को देखने के बाद उनके फैंस काफी हैरान और साथ ही भावुक भी हैं। 54 वर्षीय सेलीन कनाडा की रहने वाली हैं और इन्होंने Titanic फिल्म के टाइटल सॉन्ग को गाया था।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

अपनी अवाज से सभी को अपना बना लेने वाली सेलीन आज एक ऐसी बीमारी का शिकार हैं, जिसका कोई मुमकिन इलाज ही नहीं है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा, “आप सभी जानते हैं कि मैं एक खुली किताब की तरह हूं। पहले मैं आप लोगों से कुछ भी शेयर करने के लिए तैयार नहीं थी, मगर अब मैं बोलना चाहती हूं।”

https://www.instagram.com/reel/Cl5xJY1AjAO/?utm_source=ig_embed&ig_rid=b92b4529-d1a8-43dd-97a2-ce8a15dd02ab

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

सिंगर ने आगे बताया, मैं लंबे समय से अपने हेल्थ को लेकर परेशान हूं। मेरे लिए इन परेशानियों को झेलना और मेरे ऊपर जो भी बीता है उसे बताना काफी मुश्किल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि वे न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर स्टिफ पर्सन सिंड्रॉम (Stiff Person Syndrome) से जूझ रही हैं। जिसका कोई इलाज नहीं है और यह बीमारी लाखों लोगों में किसी एक को होती है।

सेलीन की यह बिमारी इंसान के दिमाग और रीढ़ की हड्डी पर बुरा असर डालती है और धीरे-धीरे इससे इंसान का शरीर अकड़ने लगता है। चलने में दिक्कत होने लगती है। इस बीमारी की वजह से सेलीन को गाना गाने में भी दिक्कत हो रही है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *