डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: फाजिल्का के भारत पाक के बॉर्डर पर गहरी धुंध के कारण पिछले दिन BSF का जवान पाकिस्तान के बॉर्डर को लांग कर पाकिस्तान चले गया था। BSF के जवान का नाम अमित प्रशाद बताया जा रहा है। 30 घंटे बंधी बनाए रखने के बाद पाकिस्तान रंजेरो ने सिमा सुरक्षा बल के जवान को छोड़ दिया गया है।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
मिली जानकरी के अनुसार यह जवान पंजाब सेक्टर में पट्रोलिंग कर रहा था इस दौरान घाना कोहरा होने के कारण वह जीरो लाइन नहीं देख पाया और गलती से भारत पाकिस्तान बॉर्डर को क्रॉस कर गया। वहीं फिर पाक रेंजर्स ने जवान को हिरासत में ले लिया था।
ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा
घटना BSF के फिरोजपुर सेक्टर की है। गुरुवार शाम फ्लैग मीटिंग के बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने जवान को बीएसएफ अधिकारियों को सौंप दिया है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों धुंध बहुत पड़ रही है। यही वजह है कि जीरो लाइन पर लगे पिलर दिखाई नहीं देते हैं और गलती से जवान सीमा कर देते हैं।
TOP 30 NEWS | 8.12.2022 || DAILY SAMVAD ||
https://youtu.be/9_rgYeiwelA