Punjab News: अकाली दल की बड़ी कार्रवाई, इस नेता को पार्टी से किया गया बर्खास्त

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पूर्व सांसद जगमीत बराड़ (Jagmeet Brar) आज अनुशासन समिति के सामने पेश नहीं हुए, जिसके बाद उन्हें अकाली दल से स्थायी रूप से बर्खास्त कर दिया गया है। बराड़ को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। अकाली दल की अनुशासन समिति के अध्यक्ष सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि समिति ने बराड़ को बहुत सम्मान दिया।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

बताया जा रहा है कि अकाली दल पार्टी 12.30 बजे से जगमीत बराड़ का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच जगमीत बराड़ ने सुखबीर बादल को एक सीलबंद चिट्ठी भेजी और अनुशासनीय कमेटी को भी एक पत्र भेजा था जिसका पार्टी ने मंथन किया।

अध्यक्ष सिकंदर सिंह मलूका कहा कि किसी के खिलाफ भारी मन से कार्रवाई करनी पड़ती है क्योंकि पार्टी अनुशासनहीनता से नहीं चलती। उन्होंने कहा कि बराड़ समय पर नहीं पहुंचे। अच्छा होता कि वे आज आकर अपना पक्ष रखते ताकि उनकी बात सुनी जा सके और फैसला लिया जा सकता।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि बराड़ ने बीबी जागीर कौर की मीटिंग में शामिल होकर एक और अनुशासनहीनता की है। उन्होंने कहा कि बराड़ सिख दर्शन की बात करते हैं। वे लंबे समय से कांग्रेस में हैं, फिर दरबार साहिब पर हमला करने वाली और दिल्ली में दंगे कराने वाली कांग्रेस उन्हें कैसे पसंद आ सकती है। जहां अकाली दल के खिलाफ कोई बात होती है, विरसा सिंह की चुगली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *