Punjab News: तरनतारन में हुए RPG हमले को लेकर क्या बोले DGP गौरव यादव, पढ़े

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: तरनतारन जिले के सरहाली कलां थाने में कल रात हुए आरपीजी हमले को लेकर डीजीपी ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मौके पर पहुंचे डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने पुष्टि की कि हमला सुबह 11.22 बजे हुआ।

डीजीपी ने कहा कि पिछले 2 महीने से पाकिस्तान की ड्रोन गतिविधियों को नाकाम करने के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने यह साजिश रची थी। डीजीपी ने कहा कि यह एक सैन्य हथियार था और इसे सीमा पार से लाया गया था।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

इस मामले में UAPA के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जारी है। वहीं हमले के पीछे सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गरपतवंत सिंह पन्नू के होने की चर्चा के सवाल पर डीजीपी ने कोई जवाब नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि ग्रेनेड हाईवे से फैंका गया था। डी.जी.पी. गौरव यादव ने आतंकवादियों को चैलेंज करते कहा कि रात को छिप कर हमला करते हैं, अगर हिम्मत है तो सामने से आकर हमला करें।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

गौरतलब है कि तरनतारन जिले के सरहाली कलां थाने पर रात करीब साढ़े 11 बजे रॉकेट लांचर से जोरदार हमला किया गया। थाने के मुख्य द्वार से टकराने के बाद लांचर सांझ केंद्र के अंदर चला गया। हालांकि इस हमले में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन सांझ केंद्र और थाना भवन की खिड़कियां बुरी तरह टूट गईं और भवन की दीवार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *