डेली संवाद, मानसा। Punjab News: सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के पिता बलकौर सिंह के गनमैन से गोली चली है। पंजाब के मानसा में एक मैरिज पैलेस में विवाह समागम में पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के पिता के गनमैन से चली गोली दूसरे गनमैन के पेट में जा चली। उसे सिविल अस्पताल मानसा में दाखिल करवाया गया।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
विवाह समागम में गोली चलने के बाद वहा हड़कंप मच गया। पुलिस ने गोली चलाने वाले मुलाजिम के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। गोली लगने वाले गनमैन की हालत नाजुक है, जिससे उसे बठिंडा रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार शहर के मानसा केंचियों के पास एक मैरिज पैलेस में शनिवार रात विवाह समागम में बलकौर सिंह गनमैन नवजोत सिंह और गुरजिंदर सिंह के साथ पहुंचे थे। इस दौरान अचानक नवजोत सिंह से गोली चल गई। गोली दूसरे गनमैन गुरजिंदर सिंह के पेट में जा लगी।
ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री
उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल मानसा में दाखिल करवाया गया और इसके बाद उसे बठिंडा रेफर कर दिया गया। थाना सिटी-2 के प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि गोली जानबूझ कर नहीं बल्कि लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर लिया हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
पाकिस्तान से उजड़ कर जालंधर आए लोग फिर उजड़ गए, सर्द रातों की ये बेबसी, देखें
https://youtu.be/inUtt45i41Q