Chapra Liqour Death Update: शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त 126 लोग गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत दो सस्पैंड

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

छपरा। Chapra Liqour Death Update: बिहार के छपरा में जहरीली शराब ने ऐसा तांडव मचाया कि तीन दिनों में मरने वालों का आंकड़ा 42 तक पहुंच गया है। इतनी मौतों के बाद पटना से लेकर दिल्ली तक हंगामा जारी है। बीजेपी नेताओं की एक टीम ने छपरा का दौरा किया और पीड़ित परिजनों से बात की।

इस बीच सरकार और प्रशासन ने कार्रवाई तेज की है। 42 लोगों की मौत मामले में जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। वहीं अभी तक 126 लोगों को पकड़ा गया है। चार हजार लीटर से ज्यादा अवैध शराब जब्त भी की गई है। कुछ अधिकारियों पर भी एक्शन हुआ है जिनमें मशरक पुलिस थाने के प्रभारी और स्थानीय चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

छपरा में पिछले तीन दिनों से जहरीली शराब से मरने का वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। कई लोग अभी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। इस बीच सीएम नीतीश कुमार ने छपरा शराबकांड पर रिएक्ट करते हुए ऐसा बयान दिया जिस पर सियासत गरमा गई है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि जो शराब पियेगा वो मरेगा ही। उनके इस कमेंट पर विपक्षी पार्टी बीजेपी ने मुख्यमंत्री को घेरा है। इस मुद्दे को बिहार विधानसभा के साथ-साथ लोकसभा में भी उठाया गया।

भले ही छपरा पर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। लेकिन पूरे मामले पर छपरा के स्थानीय लोग अब सरकार से सवाल कर रहे। उनका कहना है कि हमारी क्या गलती थी, बिहार में अगर अवैध शराब का कारोबार नहीं होता तो शराब बिकती नहीं? सीएम नीतीश कहते रहे हैं कि महिलाओं की मांग पर शराबबंदी की गई।

जहरीली शराब से अपनों को खोने का दर्द

लेकिन इसुयापुर, अमनौर, मशरख और मढ़ौरा के कई गांवों की उन्हीं महिलाओं के आंखों के आंसू आज नहीं सुख रहे, जिन्होंने अपनों को खोया है। जहरीली शराब से अपनों को खोने का दर्द क्या होता है, ये इन महिलाओं के आंसू से समझा जा सकता है। हालांकि, छपरा शराबकांड को लेकर एक्शन तेज है। मढ़ौरा के SDPO के ट्रांसफर की सिफारिश उच्च अधिकारियों से की गई है। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध किया गया है।

छपरा के जिलाधिकारी ने बताया कि त्वरित जांच के लिए, एक अतिरिक्त एसपी की अध्यक्षता में 31 पुलिस अधिकारियों और तीन डिप्टी एसपी वाली एक एसआईटी भी गठित की गई है। जिलाधिकारी और एसपी ने लोगों से अपील की कि वे बिना किसी प्रतिशोध के डर के किसी भी प्रासंगिक जानकारी के साथ आगे आएं।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

छपरा के मशरख थाना के हिसुआपुर में भी काफी संख्या में जहरीली शराब से लोगों की मौत हुई है। वहीं पीड़ित महिला से नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा और परिषद के प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने मुलाकात की। उनकी आपबीती सुनी। इसी बीच डीएसपी भी इसुआपुर पहुंचे जहां नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने उनकी जमकर क्लास लगाई। उन्होंने जहरीली शराब मामले निष्पक्ष जांच करने की बात कही।

सीपीएम के विधायक सत्येंद्र यादव ने छह साल से अधिक समय से लागू कड़े शराबबंदी कानून को ‘बेतुका’ करार दिया। सत्येंद्र यादव की पार्टी सीपीएम ‘महागठबंधन’ सरकार का बाहर से समर्थन करती है। यादव का मांझी विधानसभा क्षेत्र सारण के उन इलाकों के करीब है, जहां जहरीली शराब कांड हुआ था। यह सही समय है जब लोग इसे समझें। अप्रैल, 2016 में नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में शराब की बिक्री और खपत पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *