IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IAS अफसरों का तबादला, पढ़ें नाम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रांची। IAS Transfer: सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। अधिकारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी जा रही है। इसी बीच एक बार फिर से बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। कार्मिक प्रशासन सुधारक और राजभाषा विभाग द्वारा इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सरकार ने आज 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसके अलावा कई अधिकारियों। को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। आईएएस कमलेश्वर प्रसाद को श्रम नियोजन विभाग, झारखंड में विशेष सचिव के पद पर नियुक्ति दी गई है। साथ ही अजय कुमार सिंह को ग्रामीण कार्य विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

इसके अलावा उन्हें पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मुकेश कुमार को एपीआई में निदेशक नियुक्त किया गया है साथ ही सूचना और जनसंपर्क विभाग सहित रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के उपायुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

राहुल कुमार शर्मा को श्रम नियोजन और प्रशिक्षण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। संजीव कुमार को बेसरा का संभाग आयुक्त बनाया गया है जबकि नेहा अरोड़ा को पेयजल और स्वच्छता विभाग के अपर सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। गरिमा सिंह को उच्च शिक्षा का निदेशक नियुक्त किया गया है जो कि प्रवीण कुमार टोप्पो को दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

मुकेश कुमार को श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक के रूप में नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। ऋतुराज को कोडरमा के उप विकास आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। अभिजीत सिन्हा को जेएमएचआईडी के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *