Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के इनोकिड्स के ‘ब्लॉसमिंग पोएट्स’ ने बांधा समां

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वर्ल्ड व कपूरथला रोड) के इनोकिड्स के लर्नर्स तथा एक्सप्लॉरर्स के लिए ‘ब्लॉसमिंग पोएट्स’ थीम के अंतर्गत अंग्रेज़ी कविता वाचन प्रतियोगिता करवाई गई, जिसका उद्देश्य बच्चों के मन से मंच भय को दूर करना, उनकी आत्माभिव्यक्ति और उच्चारण-कौशल को बढ़ाना था।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

उन्होंने विभिन्न विषयों जैसे प्लांट मोर ट्रीस, सेव गर्ल चाइल्ड, गुड मैनर्स, हैप्पी फैमिली, अर्थ, माय स्कूल, माय होम, माय कंट्री, फ्रूट पावर एंड वेजिटेबल्स, व्हील ऑन द बस, आदि पर तुकबंदी की। कविता-प्रस्तुति में बच्चों का आत्मविश्वास देखते ही बनता था। अपनी कविताओं के माध्यम से उन्होंने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रीमती अलका अरोड़ा (डिप्टी डायरेक्टर इनोकिड्स) ने इन नन्हें कवियों की खूब सराहना की।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को उनकी कविता का विषय,उनके उच्चारण, चेहरे के हाव-भाव, आवाज़ में उतार-चढ़ाव के आधार पर ही परखा गया है।ग्रीन मॉडल टाऊन में कक्षा एक्सप्लोरर्स में गार्गी शर्मा, वनायशा, सरीन, गुरसीरत कौर,अयान, किरतजोत कौर योनित गंगवानी प्रथम स्थान पर रहे तथा कक्षा लर्नर्स में ओजस शर्मा, सायशा सोडी व चेष्ठा ने प्रथम स्थान हासिल किया।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

लोहारां में कक्षा एक्सप्लोरर्स में अमायरा, कशिव तथा कक्षा लर्नर्स में जोरावत सिंह प्रथम स्थान पर रहे। कैंट जंडियाला रोड में कक्षा एक्सप्लोरर्स में गौरिक जैन, जियान ओबरॉय व तृषा मल्होत्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रॉयल वर्ल्ड में कक्षा एक्सप्लॉरर्स में अहाना ठाकुर, आद्विक सहगल व धन्वी तथा कक्षा लर्नर्स में सरगुन प्रथम स्थान पर रहे। कपूरथला रोड में कक्षा लर्नर्स में राघव भगत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अलका अरोड़ा (डिप्टी डायरेक्टर इनोकिड्स) ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी इस अवसर पर शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स) ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मंच पर आना और कविता के माध्यम से अपने विचार प्रकट करना सहज नहीं है। यह छोटे बच्चों का आत्मविश्वास ही है जो उनको बड़े ही सहज अंदाज़ में कविता सुनाने के लिए प्रेरित करता है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *